दिल्ली के राष्ट्रीय महिला पंचायत सम्मेलन में औरैया की दो महिला ग्राम प्रधान लेंगी भाग पैर फिसलने से नहर में डूबे युवक का एसडीआरएफ टीम ने तीसरे दिन बरामद किया शव अवैध असलहों के साथ दो युवक पकड़े गए, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा प्यार के लिए आईमन बनी ‘कृतिका’, मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी रायबरेली के शहीद प्रदीप शर्मा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
---Advertisement---

दिल्ली के राष्ट्रीय महिला पंचायत सम्मेलन में औरैया की दो महिला ग्राम प्रधान लेंगी भाग

By Ten News One Desk

Published on:

1 Views

दिल्ली के राष्ट्रीय महिला पंचायत सम्मेलन में औरैया की दो महिला ग्राम प्रधान लेंगी भाग

टेन न्यूज़ !! ११ मार्च २०२६ !! ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल, औरैया। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 11 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाले निर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में जनपद औरैया की दो महिला ग्राम प्रधान प्रतिभाग करेंगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी औरैया द्वारा जारी पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत जगतपुर (विकास खंड अजीतमल) की ग्राम प्रधान श्रीमती साधना सरगम तथा ग्राम पंचायत ककराही (विकास खंड भाग्यनगर) की ग्राम प्रधान श्रीमती रंजना को सम्मेलन में शामिल होने के लिए अधिकृत किया गया है। यह निर्देश निदेशक पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी पत्र के क्रम में दिए गए हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी एस.के. यादव ने दोनों महिला प्रधानों को निर्देशित किया है कि वे 11 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में समय से पहुंचकर अनिवार्य रूप से प्रतिभाग सुनिश्चित करें।

सम्मेलन में देशभर से आई महिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहयोग के लिए मेरठ मंडल के कार्यालय सहायक शिव कुमार से संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में संबंधित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), खंड विकास अधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी औरैया को भी सूचना भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment