तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार जलालाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार कटरा थाने में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
---Advertisement---

अपर मुख्य सचिव एल0 वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ‘‘कर्मयोग मद्य निषेध एवं विकसित भारत‘‘ विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

By Ten News One Desk

Published on:

146 Views

अपर मुख्य सचिव एल0 वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ‘‘कर्मयोग मद्य निषेध एवं विकसित भारत‘‘ विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

नशा नाश का कारण है चाहे वो किसी प्रकार का नशा हो-अपर मुख्य सचिव

टेन न्यूज़ !! ०२ नवम्बर २०२५ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुरः

कर्मयोग, मद्य निषेध एवं विकसित भारत‘ की संगोष्ठी मुख्य अतिथि श्री एल० वेंकटेश्वर लू, अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग, उ०प्र० शासन तथा महानिदेशक- उपाम व एसआईआरडी की उपस्थिति में एस०एस० कालेज सभागार में जनपद के अन्य कालेजों के प्रधानाचार्यों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं अन्य स्टेक होल्डर्स के साथ आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत को विकसित करने के लिए सभी लोगों अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी क्षमता के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि देश को बेहतर कैसे बनाएं इस पर गहराई से चिंतन और पूरे प्रयास से कार्य करें। विकसित भारत बनाने के लिए महिलाओं और बच्चों से कुपोषण को भी दूर करना है और खान-पान रहन-सहन में सुधार लाना है। लोगों की समस्याओं सहित अन्य सभी चीजों को गहराई से समझना है।

लोगों को बेहतर शिक्षा सुरक्षा एवं योजनाओं का लाभ मिले। समाज का श्रेष्ठ व्यक्ति सभी के बारे में अच्छा सोचें। शिक्षक चिंतन करें कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर आगे कैसे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि पाखंड छोड़कर प्रमाणित जीवन सभी को जीना है सभी के लिए ईश्वर एक है। चंचल मन को शांति एवं बस में रखना है। उन्होंने कहा कि चंचल मन हो जाने से निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है। व्यक्तियों के अंदर सेवा भाव के विचार होना चाहिए लोग अपनी ऊर्जा को सही जगह प्रयोग करें।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि कर्म योग में हर व्यक्ति अंदर से जुड़े। लोगों में अच्छे भाव, ज्ञान एवं अनुशासन ठीक होना चाहिए। लोग अपने कार्यों को अच्छे भाव से कार्य करें। लोग विभिन्न प्रकार के नशे को दूर करें। देश को विकसित करने के लिए सही ज्ञान, विज्ञान को समझना होगा। विकसित भारत के लिए श्रमिकता एवं जागरूकता ठीक से हूं और कमियां दूर हो। उन्होंने कहा कि भारत ऋषियों मुनियों का देश है इसको फिर से विश्व गुरु बनाना है। लोग स्वयं मंथन कर दूसरों से संवाद करें देश विकसित के लिए क्या-क्या सुधार कर सकते हैं। लोगों को सकारात्मक विचारों के साथ मेहनत,मन और लगन से हर क्षेत्र में कार्य करके भारत को विकसित बनाना है।

एल0 वेंकटेश्वर लू ने कहा कि आज के समय क्या सही है, क्या गलत है इसको लेकर बड़ा संशय है। आज के बच्चे मोबाईल के माध्यम से ज्ञान लें रहे हैं और समझते हैं कि माता-पिता कुछ नहीं जानते सारा सही ज्ञान मोबाइल में है, मोबाईलों के कारण नींद ना आने की समस्या बच्चों में उत्पन्न हो रही है। वर्तमान समय में लोगों ने गूगल को ही गुरु बना लिया है। जबकि वास्तविकता यह है कि आप जो देखना/सुनना चाहते हैं वो वहीं दिखायेगा, आपके हित-अहित से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि नशा नाश का कारण है चाहे वो किसी प्रकार का नशा हो। नशे में व्यक्ति संयम/मर्यादा को भूल जाता है। भारत की आजादी के लिए हमारे देश के महापुरुषों ने बहुत त्याग किए हैं, उन्होंने अपने परिवार अपने आराम के बारे में कभी नहीं सोचा, लेकिन आज कल लोगों का मन पर नियंत्रण ही नहीं है किसी के गलत कार्य हेतु मना करने पर अधिक कोध्र होता है।

उन्होंने कहा कि समस्या कितनी भी बड़ी हो संवाद ही उसका समाधान है। चिंतन, मंथन, संवाद के अतिरिक्त कोई रास्ता नहीं है। कर्म वह बीज होता है जिसका फल मिलना निश्चित है, भले वह लम्बी अवधि के बाद मिले। जो लोग आज सफल है उन्होंने अपने समय में अनुशासित जीवन जिया है। बिना तपस्या किए भविष्य या शरीर की व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती है और कर्म का फल ईश्वर देता है मार्गदर्शक के रूप में गुरुजनों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।
कर्म के माध्यम से आत्मा का परमात्मा से सम्बंध जुड़ता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति और अच्छे कार्यों के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें और विकसित भारत बनाएं।

कर्मयोग, मद्य निषेध एवं विकसित भारत‘ की संगोष्ठी में एसपी सिटी एवं विद्यार्थियों अपने-अपने विचार रखें।

इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, डिप्टी डायरेक्टर अजय वीर सिंह यादव, क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी आरएल राजवंशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, विद्यालय के सचिव डॉ0 एके मिश्रा एवं प्रधानाचार्य एसके आजाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment