• Wed. Apr 1st, 2026

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में सँयुक्त मोर्चा की बैठक हुई

ByTen News One Desk

Jul 21, 2024
171 Views

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में सँयुक्त मोर्चा की बैठक हुई



टेन न्यूज़ !! २१ जुलाई २०२४ !! अश्वनी कुमार, जिला ब्यूरो, मेरठ


स्पष्ट किया गया कि डिजिटिलाइजेशन/ऑनलाइन उपस्थिति के विरुद्ध संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक कि शासन मांगपत्र मानते हुए आदेश पारित ना कर दे। 29 जुलाई को लखनऊ कूच पर भी चर्चा की गई। अन्य मुख्य बाते ये रही डिजिटिलाइजेशन ऑनलाइन रजिस्टर के लिए शिक्षको को कोई अधिकारी बाध्य नहीं करेगा न ही शिक्षक ये कार्य करेंगे।

अगर कोई अधिकारी किसी शिक्षक को बाध्य करता है तो उसके विरुद्ध संयुक्त मोर्चा घेराव करेगा। शिक्षको की स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान हेतु मोर्चा सक्रिय होकर कार्य करेगा।

जब तक पंक्ति में खड़े अंतिम शिक्षक, कर्मचारी को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल जाता तब तक संयुक्त मोर्चा संघर्ष करेगा। शिक्षामित्र- अनुदेशकों के हितों के लिए सँयुक्त मोर्चा निष्ठा से कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!