• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अज्ञात चोरों ने जलालाबाद राजयमार्ग मार्ग पर खड़े ट्रक का डीज़ल एवँ लग्जरी  कार का पहिया किया चोरी

ByTen News One Desk

May 2, 2025
395 Views

अज्ञात चोरों ने जलालाबाद राजयमार्ग मार्ग पर खड़े ट्रक का डीज़ल एवँ लग्जरी  कार का पहिया किया चोरी



टेन न्यूज़ !! ०२ मई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


बीती रात अज्ञात चोरों ने जलालाबाद राजयमार्ग मार्ग पर खड़े ट्रक का डीज़ल एवँ लग्जरी कार का पहिया चोरी कर लिया।
चोरों को पकड़बने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम धौना निवासी रविन्द्र उर्फ़ चँचल यादव ने डीज़ल चोरों के खिलाफ पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि! बीती रात तीन बजे मोहल्ला रामनगर कालोनी में मीरानपुर कटरा जलालाबाद राजयमार्ग किनारे स्थित बाला जी धर्म काँटे के पास् ट्रक खड़ा था। मजदूर ट्रक से सरिया उतार रहे थे। तभी चोरों ने तेल के टैंक का ढक्कन तोड़कर सोलह हजार रूपये का 180 लीटर डीज़ल चोरी कर लिया है।

दूसरी ओर जलालाबाद राजमार्ग किनारे स्थित राधे राधे मिनी फ्लोर मिल के सामने रामनगर कालोनी निवासी अनमोल गुप्ता की खड़ी लग्जरी कार का चोरों ने अगला पहिया खोलकर चोरी कर लिया है।

पुलिस ने चोरों को पकड़ने केलिए कटरा जलालाबाद राजयमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल् ने बताया कि!पुलिस घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!