• Sat. Jul 27th, 2024

UP Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 में बरेली मंडल में भाजपा को हुआ बड़ा नुकसान, तीन जीतीं, आंवला और बदायूं में सपा ने जीत का परचम लहराया

Bytennewsone.com

Jun 5, 2024
75 Views

UP Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 में बरेली मंडल में भाजपा को हुआ बड़ा नुकसान, तीन जीतीं, आंवला और बदायूं में सपा ने जीत का परचम लहराया



टेन न्यूज़ !! 05 जून २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़ @

लोकसभा चुनाव 2024 में बरेली मंडल में भाजपा को बड़ा झटका लगा। पिछले चुनाव में 5-0 से क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा इस बार तीन सीटों पर सिमट कर रह गई। सपा ने आंवला और बदायूं में जीत दर्ज की। साथ ही खीरी और धौरहरा सीटों पर भी सपा ने जीत का परचम लहराया।

बरेली, आंवला, बदायूं, पीलीभीत शाहजहांपुर और लखीमपुर जिले की खीरी व धौरहरा लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। इसके साथ ही शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी हुई।

बरेली सीट पर भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार, सपा के प्रवीण सिंह ऐरन, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के भूपेंद्र कुमार मौर्य, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के जगपाल सिंह यादव, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद नाजिम अली, पीस पार्टी के इरशाद अंसारी एडवोकेट, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के रवि कुमार, जनशक्ति एकता पार्टी के रोहताश कश्यप, निर्दलीय में नितिन मोहन, आशीष गंगवार, वसीम मियां, आयशा बी, बुद्धप्रिय कर्मराज राहुल।

आंवला सीट : भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप, सपा के नीरज मौर्य, बसपा के आबिद अली, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राज कुमार पटेल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के निर्मोद कुमार सिंह, पीस पार्टी के कौसर खान, बहुजन मुक्ति पार्टी के मक्खन लाल, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रेमपाल सागर, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद आमिर खान।

पीलीभीत में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी होने के बाद सुबह आठ बजे से वैलेट पेपर की मतगणना शुरू कर दी गई। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से तीनों गेट पर पुलिसबल तैनात रहा। एजेंटों की जांच करने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया मंडी परिषद के अलावा आसाम चौराहा टाइगर 13 नवंबर चौराहा सिल्वर लीग के पास पुलिसबल मौजूद रहा।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के 11 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य 10,91,697 मतदाताओं ने ईवीएम में कैद किया था। इन मतों की गिनती मंडी समिति में सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू हुई।

बदायूं में लोकसभा चुनाव की मतगणना का काम शुरू हो गया। सबसे पहले बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में पोस्ट बैलेट की गिनती शुरू हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लिहाज से सभी जगह पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। साथ ही मंडी समिति तिराहे से आम आदमियों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका के अनुसार मंगलवार का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है। भीषण गर्मी में मतगणना स्थल पर मतगणना कर्मियों, पुलिस कर्मियों, पैरामिलिट्री फोर्स व तैनात अन्य कर्मियों को गर्मी में राहत के लिए मंडी परिसर में ठंडे पानी, बेल के जूस व अन्य ठंडे पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई।

शाहजहांपुर में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद बावजूद राउंडवार परिणाम की घोषणा न करने पर सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा।

चुनाव आयोग को भेजे पत्र में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि शाहजहांपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा वार व लोकसभा वार वोटों का राउंडवार आंकड़ा घोषित नहीं किया जा रहा है। राउंडवार रिजल्ट सीट भी प्रत्याशी को नहीं दी जा रही है। यह निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन है। इससे मतगणना निष्पक्ष होने पर संशय खड़ा हो रहा है। उन्होंने मतगणना की तत्काल राउंडवार घोषणा कराने की मांग की है।

आंवला लोकसभा सीट के लिए 13 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसमें सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य आठ हजार से अधिक मतों से आगे रहे। नीरज मौर्य को 223637 और भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को 215275 वोट मिले हैं। बसपा के आबिद अली 43295 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

लखीमपुर खीरी में मतों की गिनती में उतार चढ़ाव के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। अर्धसैनिक बल और पुलिस की चहलकदमी तेज हो गई है। दोपहर 1:30 बजे अर्ध सैनिक बल ने मार्च किया। आंसू गैस के गोले के साथ पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। बता दें कि खीरी और धौरहरा दोनो सीट पर गठबंधन उम्मीदवार सुबह से बढ़त बनाए हुए हैं। बीच में खीरी सीट से भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाई, अगले ही राउंड में सपा उम्मीदवार आगे आ गए।

आंवला लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 14 राउंड की गिनती हो चुकी है। अब तक सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को 238795 और भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को 234874 मत मिले। 14 राउंड के बाद सपा की बढ़त घटकर 3921 मतों की रह गई है।

शाहजहांपुर में चुनाव नतीजे पास आते ही अर्धसैनिक बलों की गतिविधि तेज हो गई। लगातार मार्च कर रहे हैं। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों पर भी नजर रखी जा रही है।

शाहजहांपुर में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद बावजूद राउंडवार परिणाम की घोषणा न करने पर सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां का आरोप है कि शाहजहांपुर में निष्पक्ष मतगणना नहीं हो रही है। प्रशासन दबाव में काम कर रहा है।

बदायूं में मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहले चक्र के परिणाम साढ़े नौ बजे आए तो भाजपा की मामूली बढ़त ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जोश से भर दिया पर सपाई निराश नहीं थे। उम्मीद कर रहे थे कि आगे उन्हें बढ़त मिलेगी। लेकिन 11 वें चक्र तक सपाइयों की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।

पहले चक्र में भाजपा ने 679 मतों से सपा को पीछे छोड़ा लेकिन दूसरे चक्र में सपा ने 1959 मतों से बढ़त बनाई। तीसरे चक्र में भाजपा ने सपा को पछाड़ दिया। फिर 11 वें चक्र तक सपा को आगे नहीं बढ़ने दिया। ग्यारवें चक्र तक 407107 मतों की गिनती हुई। भाजपा ने 19310 मत से बढ़त बनाई हुई है। अब तक सिर्फ एक बार सपा दूसरे चक्र में आगे रही। लगातार भाजपा ही आगे चल रही है।

शाहजहांपुर में सपा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने मतगणना केंद्र में मीडिया के सामने आरोप लगाया कि अंदर भाजपा प्रत्याशी द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रेक्षक, आरओ और एआरओ के सामने मोबाइल इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन कोई उन्हें रोक नहीं रहा। जबकि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक, कोई भी मोबाइल लेकर अंदर नहीं जा सकता। यह सिक्योरिटी में सेंध लगाना है। उन्होंने धीमी मतगणना पर भी नाराजगी जताई।

बरेली मंडल की पांच सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। सबसे बड़ी बढ़त पीलीभीत में मिली है, यहां जितिन प्रसाद 163271 मतों से सपा प्रत्याशी से आगे हैं। बरेली में भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार और बदायूं में दुर्विजय सिंह शाक्य सपा से आगे चल रहे हैं। आंवला सीट पर कड़ी टक्कर हो रही है। यहां कभी भाजपा आगे है तो कभी सपा।

आंवला सीट पर सपा ने फिर उलटफेर किया है। सपा के नीरज मौर्य ने तीन हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है। भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप पीछे हो गए हैं। नीरज मौर्य को अब तक 442451 मत मिले हैं, जबकि धर्मेंद्र कश्यप के खाते में 439006 मत आए हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के आबिद अली हैं, इन्हें 85 हजार से अधिक वोट मिले हैं।

बदायूं लोकसभा सीट के लिए 16 वें चक्र की मतगणना हो चुकी है। 16वें चक्र में सपा के आदित्य यादव 1599 मतों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहले चक्र के परिणाम साढ़े नौ बजे आए तो भाजपा की मामूली बढ़त ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जोश से भर दिया पर सपाई निराश नहीं थे। उम्मीद कर रहे थे कि आगे उन्हें बढ़त मिलेगी। लेकिन 14 वें चक्र तक सपाइयों की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।

पहले चक्र में भाजपा ने 679 मतों से सपा को पीछे छोड़ा लेकिन दूसरे चक्र में सपा ने 1959 मतों से बढ़त बनाई। तीसरे चक्र में भाजपा ने सपा को पछाड़ दिया। फिर 14 वें चक्र तक सपा को आगे नहीं बढ़ने दिया। हालांकि बढ़त जरूर घटी। अब तक दूसरे, 15 वें व 16वें चक्र में सपा भाजपा से आगे रही। अभी तक 588484 मतों की गिनती हुई।

आंवला सीट पर सपा की जीत
सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य- 491119
भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप- 475434
बसपा प्रत्याशी आबिद अली- 95407

सपा ने 15969 वोटों से दर्ज की जीत

भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार को 163878 वोटों से हराया।
कुल पड़े मत- 1121010
भाजपा – 588287
सपा- 424409
बसपा- 87057
नोटा- 6550

ददरौल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीती
भाजपा के अरविंद सिंह – 105972
सपा के अवधेश वर्मा- 89177
भाजपा प्रत्याशी 16795 वोट से जीते
बसपा के सर्वेश चंद्र मिश्रा- 20742

बरेली से भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 56 हजार से अधिक वोटों से हराया। जीत के बाद छत्रपाल गंगवार का समर्थकों ने स्वागत किया। जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद वह भारत माता की जय, जय श्री राम की गूंज के बीच मतगणनास्थल से रवाना हुए।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 61421 वोट से आगे
भाजपा के अरुण सागर – 556417
सपा के ज्योत्सना गौंड – 494996
बसपा के दोदराम वर्मा- 83527

शाहजहांपुर संसदीय सुरक्षित सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। प्रत्याशी अरुण सागर दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गौंड को 55521 मतों के अंतर से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को 5,92,227 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी 5,36,706 मत पा सकीं।

बदायूं में सपा की वापसी, आदित्य यादव 35269 मतों से जीते
बदायूं लोकसभाट सीट पर सपा ने वापसी की है। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने 35269 मतों से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य को हरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed