• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

UP GOVT.: पीलीभीत में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, 27 केंद्रों का लोकार्पण

ByTen News One Desk

Mar 30, 2026
33 Views

UP GOVT.: पीलीभीत में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, 27 केंद्रों का लोकार्पण


टेन न्यूज़ ii 30 मार्च 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो
पीलीभीत। प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, साथ ही 27 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन स्थित गोमती सभागार में किया गया, जहां Yogi Adityanath के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

लखनऊ से आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना कार्यालयों के लोकार्पण और नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया, जिसका लाइव प्रसारण जनपद में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने देखा।

इस अवसर पर बरखेड़ा विधायक Swami Pravaktanand, राज्यमंत्री Sanjay Singh Gangwar के प्रतिनिधि एवं ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी की मौजूदगी में परियोजना बरखेड़ा से चयनित 25 तथा शहर परियोजना से चयनित 13 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गांव में रहने वाली महिलाओं को उनके ही क्षेत्र में रोजगार मिलना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है और उनका सामाजिक सम्मान भी बढ़ रहा है।

गोमती सभागार में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जब एक ओर महिलाएं नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रही थीं और दूसरी ओर उनके परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू झलक रहे थे। लाभार्थियों ने बताया कि भले ही मानदेय कम हो, लेकिन अपने गांव में रहकर रोजगार मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम में बाल विकास विभाग के तहत ईसीसीई किट (फर्नीचर व खिलौना किट) का भी वितरण किया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, सीडीपीओ, मुख्य सेविकाएं, चयनित सहायिकाएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
पीलीभीत से जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!