• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

Uttrakhand: गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, दुर्घटना में 7 लोगों के मारे जाने की खबर

ByTen News One Desk

Jun 15, 2025
191 Views

Uttrakhand: गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, दुर्घटना में 7 लोगों के मारे जाने की खबर



टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२५ !! सोशल मीडिया डेस्क@उत्तराखंड


केदारनाथ धाम के पास रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 7 के मारे जाने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे मस्तूरा गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। एक पायलट और 6 यात्रियों के साथ कुल 7 लोग इसमें सवार थे। उड़ान के कुछ समय बाद हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। हेलीकॉप्टर क्रैश होकर गौरीकुंड के जंगल में गिर गया। हालांकि दर्दनाक हादसे में सभी लोग मारे गए हैं।

सामने आया है कि खराब मौसम के चलते हादसा हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का बताया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। उन्होंने रविवार सुबह “एक्स” पर एक पोस्ट में लिखा, “जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।”

बता दें कि पिछले महीने उत्तराखंड में ही दो अलग-अलग जगहों पर हेलीकॉप्टर हादसों के शिकार हुए। 17 मई को ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ हेलीपैड की ओर आ रही संजीवनी हेली एंबुलेंस की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में दो डॉक्टर भी सवार थे। हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा, हेलीकॉप्टर सवार बिल्कुल सुरक्षित रहे। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

इससे पहले, 8 मई को उत्तरकाशी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर में 5-6 यात्री सवार थे, जिनमें से दो लोग घायल हो गए थे। सोर्स-देशबंधु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!