• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज पुलिस लाइन में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
9 Views

कन्नौज पुलिस लाइन में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास


आगजनी की कृत्रिम स्थिति बनाकर परखी गई तैयारियां, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और ऊंची इमारत से लोगों को सुरक्षित निकालने का हुआ अभ्यास


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। पुलिस लाइन जनपद कन्नौज में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की उपस्थिति में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखना था।

मॉक ड्रिल के दौरान आगजनी की कृत्रिम स्थिति तैयार की गई। इसमें आपदा प्रबंधन दल, फायर सर्विस, सिविल डिफेंस टीम, जनपद पुलिस बल और चिकित्सकों की टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। इस दौरान आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने तथा ऊंची इमारत से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर मौजूद आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

मॉक ड्रिल के बाद शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके माध्यम से नागरिकों को शाम 6 बजे से 6:10 बजे तक आयोजित होने वाली ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जानकारी दी गई और इसमें सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!