अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

बीसलपुर में जलभराव से जनजीवन ठप, कॉलोनियों में घुटनों तक पानी

By Ten News One Desk

Published on:

185 Views

बीसलपुर में जलभराव से जनजीवन ठप, कॉलोनियों में घुटनों तक पानी

टेन न्यूज़ !! ०५ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : सिराजुद्दीन अंसारी, लोकेशन : पीलीभीत

पीलीभीत जनपद के बीसलपुर में लगातार बांध से छोड़े जा रहे पानी ने कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में हालात बिगाड़ दिए हैं। मुख्य बरेली रोड पूरी तरह जलमग्न हो गई है, जिससे आवागमन ठप पड़ गया है। मजबूरन लोगों को बाइक और अन्य वाहन ट्रैक्टर-ट्राली व बसों पर लादकर निकालना पड़ रहा है।

महेंद्र नगर कॉलोनी, सरस्वती नगर कॉलोनी, मित्तल कॉलोनी, मोहल्ला बख्तावर लाल और मोहल्ला ग्यासपुर में पानी घरों तक घुस चुका है। कई मकानों में घुटनों तक पानी भरे होने से लोगों का सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

फूल बाबू कार्यालय के पास स्थित सती बस्ती में भी पानी भरने से लोग बेहाल हैं। लगातार बढ़ रहा जलभराव अब बेकाबू होता दिख रहा है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि कस्बे और गांवों का संपर्क बहाल हो सके और बाढ़ जैसी स्थिति से राहत मिल सके।

टेन न्यूज़ के लिए पीलीभीत बीसलपुर से सिराजुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment