अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

बारातियों ने खड़े ट्रक में की तोड़फोड़, बजह जानकर रह जायेंगे दंग

By Ten News One Desk

Published on:

80 Views

बारातियों ने खड़े ट्रक में की तोड़फोड़, बजह जानकर रह जायेंगे दंग

टेन न्यूज़ !! ०७ दिसम्बर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल,औरैया।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बडेरा में गुरुवार रात बारातियों और ग्रामीणों के बीच उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब कुछ बारातियों ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी और उसकी केबिन में सो रहे ट्रक चालक के साथ मारपीट करने लगे।

जानकारी के अनुसार बडेरा गाँव निवासी आमोद की पुत्री प्रवीणा के विवाह में बारात पहुँची थी। गाँव स्थित विद्यालय के पास बारातियों ने अपनी गाड़ियां आड़े-तिरछे तरीके से खड़ी कर रखी थीं। इसी दौरान गाँव निवासी राहुल, ट्रक चालक ट्रक लेकर वहाँ पहुँचा। रास्ता बाधित देख उसने ट्रक को किनारे लगाकर केबिन में ही आराम करने लगा, ताकि बाराती वापसी आते समय ट्रक को हटा सके।

रात में कुछ बाराती लौटकर आए तो ट्रक को खड़ा देख भड़क गए। आरोप है कि एक बाराती ने ईंट मारकर ट्रक का शीशा तोड़ दिया। आवाज सुनकर राहुल जागा और कारण पूछने लगा तो बारातियों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँचे तो आरोपी बाराती एक कार में सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी फैलते ही अन्य ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शेष बारातियों को रोक लिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पुलिस भी वहाँ पहुँच गई और स्थिति को नियंत्रित किया कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत कर आपसी समझौता हो गया है। घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment