अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

नोएडा में महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

112 Views

नोएडा में महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

पारिवारिक तनाव के चलते आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

टेन न्यूज़ !! ०५ जुलाई २०२५ !! गीता बाजपेई ब्यूरो , ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के निर्माण विहार कॉलोनी में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद मुठभेड़ में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान 37 वर्षीय शबनम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम हैबतपुर, कोतवाली बिसरख की निवासी थी। वह पिछले कुछ समय से मुकीम नामक युवक के साथ किराए के कमरे में लिव-इन में रह रही थी।

शबनम की हत्या के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सबूत इकट्ठा किए। पड़ोसियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान मुकीम निवासी मोहल्ला मेवातियान, दादरी के रूप में की।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाईं। देर रात मुकीम बाइक से भागने का प्रयास कर रहा था, इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शबनम के साथ लंबे समय से लिव-इन में रह रहा था, लेकिन उसकी पत्नी और बच्चे इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। इससे घरेलू कलह बढ़ गई थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक चाकू, एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

ईकोटेक-3 थाना प्रभारी ने बताया:
“घटना में शामिल आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही जारी है।”

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment