• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

ByTen News One Desk

Oct 26, 2025
153 Views

कन्नौज में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक



पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में महिला सुरक्षा दल सक्रिय, जनपद के सभी थानों पर चला अभियान


टेन न्यूज़ !! २६ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज


कन्नौज जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को लेकर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद कन्नौज पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल एवं एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने मोहल्लों, बाजारों, मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों और ग्राम चौपालों में जाकर संवाद स्थापित किया। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं — 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड लाइन), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) — की विस्तृत जानकारी दी गई।

थाना छिबरामऊ, गुरसहायगंज, तीर्वा, विशुनगढ़, और ठठिया में मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं से संवाद कर उन्हें गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, और महिला सुरक्षा संबंधी कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। इस दौरान जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए और मिशन शक्ति केंद्र की सेवाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस टीमों ने महिलाओं से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें और उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

महिला सुरक्षा दलों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना है। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!