• Tue. Sep 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राहुल गांधी पर FIR को लेकर यशपाल आर्य का BJP पर हमला, बताया दुर्भावनापूर्ण

ByTen News One Desk

Sep 1, 2026
2 Views

राहुल गांधी पर FIR को लेकर यशपाल आर्य का BJP पर हमला, बताया दुर्भावनापूर्ण


टेन न्यूज़ ।। 01 सितम्बर 2026 ।। अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो उधमसिंह नगर उत्तराखंड

देहरादून। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। आर्य ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज कराकर भाजपा सरकार ने अपना “असली चेहरा” जनता के सामने दिखा दिया है।

यशपाल आर्य ने कहा कि मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना ने कांग्रेस नेताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसी तरह के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई है और समानता व सम्मान के अधिकार की बात कही है।

आर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी समानता, सम्मान तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार दिया है और कांग्रेस इस संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। आर्य ने कहा कि सामाजिक भेदभाव के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!