• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

योग सप्ताह के अंतर्गत स्वशासी राज्य मेडिकल कालेज में योग कार्यक्रम का आयोजन

ByTen News One Desk

Jun 17, 2025
204 Views

योग सप्ताह के अंतर्गत स्वशासी राज्य मेडिकल कालेज में योग कार्यक्रम का आयोजन



टेन न्यूज़ !! १७ जून २०२५ !! रिपोर्ट: डीपी सिंह@डेस्क न्यूज, लोकेशन: शाहजहाँपुर


जनपद शाहजहाँपुर में योग सप्ताह के अंतर्गत स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार राय के प्रेरणादायक भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने योग को दैनिक जीवन में अपनाने से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने योग को मानसिक चेतना, आंतरिक ऊर्जा तथा शरीर के पुनरुत्थान का माध्यम बताया।

योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक अभिनव शुक्ला द्वारा किया गया, जिनका सहयोग विमलेश कुमार ने किया।

कार्यक्रम के दौरान योग सत्र में एम.बी.बी.एस. के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्र-छात्राएँ, अन्य मेडिकल स्टाफ तथा स्थानीय जनसामान्य सहित लगभग 300 लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

योग अभ्यास “आयुष विभाग” की सामान्य योग प्रोटोकॉल (Common Yoga Protocol) के अनुसार किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के योगासन शामिल थे।

टेन न्यूज के लिए शाहजहाँपुर से डीपी सिंह@डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *