• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शीतलहर के चलते योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिए यह शख्त आदेश

ByTen News One Desk

Jan 3, 2026
129 Views

शीतलहर के चलते योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिए यह शख्त आदेश


शीतलहर के चलते यूपी में 12वीं तक सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद


टेन न्यूज़ ii 03 जनवरी 2026 ii डेस्क न्यूज़ @लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को राहत देने वाला बड़ा फैसला लिया है।

प्रदेश में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी 2026 तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश के तहत परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों से लेकर सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लखनऊ सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में स्कूल बंद रखने के अलग-अलग आदेश भी जारी कर दिए हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं क्षेत्रों में भ्रमण कर जमीनी हकीकत का जायजा लें।

उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने और जरूरतमंदों के लिए कंबल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों के संचालन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में खुले में सोने को मजबूर न हो। सभी रैन बसेरों में बिछौने, कंबल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर राहत और आश्रय मिल सके।
सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर में छात्रों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!