प्रेरणादायक नेतृत्व की मिसाल: डॉ. अंशिका जॉर्ज ने शिक्षा को दिया नया आयाम किसानों की मेहनत बेकार ! आलू के गिरते दाम पर भाजपा नेता की सरकार से MSP की मांग फर्रुखाबाद में 40 साल बाद सीवर सफाई शुरू, 82 लाख खर्च—नाले में सीवेज फेंकने पर उठे सवाल संपूर्ण समाधान दिवस में तेजपुर से एजीपी-बीजेपी उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने किया नामांकन, हजारों समर्थकों के साथ निकाली भव्य रैली-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने हजारों समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया प्रशांत वैश्य (असम) 23 मार्च आगामी असम विधानसभा आम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने आज शोणितपुर जिला आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आज उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि पृथ्वीराज राभा हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य रैली निकालकर जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचे।ढोल-नगाड़ों, पार्टी के झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा और समर्थकों ने अपने उम्मीदवार के प्रति जोरदार समर्थन जताया। रास्ते के दोनों ओर भी बड़ी संख्या में लोग इस रैली को देखने के लिए एकत्रित हुए।जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्धारित नियमों के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अशोक कुमार भट्टाचार्य, बीजेपी की शोणितपुर जिला समिति की अध्यक्ष मधुस्मिता डेका हजारिका, असम गण परिषद के शोणितपुर जिला अध्यक्ष रातुल कुमार नाथ सहित दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता और हजारों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।नामांकन दाखिल करने के बाद पृथ्वीराज राभा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आम जनता के विकास और पूरे क्षेत्र के समग्र प्रगति के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस नामांकन को लेकर तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और उत्साह बढ़ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनाव में इस क्षेत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रशांत वैश्य
---Advertisement---

फर्रुखाबाद में 40 साल बाद सीवर सफाई शुरू, 82 लाख खर्च—नाले में सीवेज फेंकने पर उठे सवाल

By Ten News One Desk

Published on:

4 Views

फर्रुखाबाद में 40 साल बाद सीवर सफाई शुरू, 82 लाख खर्च—नाले में सीवेज फेंकने पर उठे सवाल

टेन न्यूज़ ii 23 मार्च 2026 ii तौफीक फारुकी ब्यूरो,
फर्रुखाबाद की आवास विकास कॉलोनी में करीब 40 साल बाद सीवर लाइन की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर नगर पालिका द्वारा 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि में से लगभग 82 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सफाई कार्य का जिम्मा अलीगढ़ की एक फर्म को सौंपा गया है।

कॉलोनी में लगभग 7764 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछी हुई है, जो करीब चार दशक पुरानी होने के कारण कई स्थानों पर पूरी तरह चोक हो चुकी थी। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते थे, जब सीवर का गंदा पानी घरों में घुस जाता था, जिससे स्थानीय लोग वर्षों से परेशान थे।

नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए 15वें वित्त आयोग से मिली राशि के उपयोग का निर्णय लिया। जिलाधिकारी से स्वीकृति मिलने के बाद सफाई कार्य शुरू कराया गया।

पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने दावा किया है कि इस व्यापक सफाई अभियान के बाद अगले 25 से 30 वर्षों तक जलभराव और सीवर चोक होने की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलोनी में 150 एमएम से लेकर 750 एमएम तक की सीवर लाइनें मौजूद हैं और पहली बार इतने बड़े स्तर पर उनकी सफाई कराई जा रही है।

हालांकि, इस कार्य में अनियमितता के आरोप भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि सीवर से निकले कचरे को अमेठी कोहना स्थित एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) में भेजा जाना है, लेकिन कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार एलआईसी कार्यालय के पास नाले में ही कैप्सूल भरकर सीवेज फेंक रहे हैं। इससे पर्यावरण और स्वच्छता को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!