• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फरियाद सुने बिना उप जिलाधिकारी द्वारा पीड़िता को तहसील से बाहर निकालने का आरोप

ByTen News One Desk

Mar 23, 2026
33 Views

फरियाद सुने बिना उप जिलाधिकारी द्वारा पीड़िता को तहसील से बाहर निकालने का आरोप


टेन न्यूज़ ii 23 मारज i iब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया* जनपद के अजीतमल तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधन दिवस में अपनी फरियाद लेकर पहुंची पीड़िता का आरोप है कि उप जिलाधिकारी ने फरियाद सुनने से इनकार करते हुए तहसील से बाहर निकाल दिया,

जानकारी के अनुसार पीड़िता संध्या पत्नी संजय सिंह निवासी ग्राम जगतपुर, बीघेपुर ने आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में अपनी शिकायत लेकर न्याय के लिए पहुंची थी,

पीड़िता ने बताया कि वह जनवरी 2025 में अजीतमल तहसील में आनंदा कैंटीन की बतौर संचालिका थी, एक हिस्ट्रीसीटर के खिलाफ मुकदमा दिखाना पीड़िता को भारी पड़ गया

आरोप है कि प्रशासन द्वारा समझौता करवाने का काफी दबाव दिया गया समझौता न करने पर पीड़िता को प्रशासन द्वारा तहसील से निकाल दिया गया

जिसमें बताया कि उसका तहसील में घरेलू सामान व एक माह की मजदूरी नहीं दी गई जिसको लेकर पीड़िता सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी

आरोप है कि वहां मौजूद उप जिलाधिकारी निखिल राजपूत ने फरियादी सुने बगैर तहसील से बाहर निकाल दिया, पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *