• Tue. Nov 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राजस्व विभाग के 11 नवचयनित सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

ByTen News One Desk

Nov 17, 2026
3 Views

राजस्व विभाग के 11 नवचयनित सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र


डीएम ने दी जिम्मेदारी से काम करने की सीख, बोले- आमजन की समस्याओं का करें त्वरित समाधान


टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर, । राजस्व विभाग में चयनित 11 नवागत वरिष्ठ और कनिष्ठ सहायकों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित इन कार्मिकों को बधाई देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखते हुए आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता से समझें और उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण में योगदान दें।

डीएम ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की पहचान उसके कार्य और व्यवहार से बनती है। समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने से न केवल विभाग की कार्यप्रणाली बेहतर होती है, बल्कि कर्मचारी की सकारात्मक छवि भी बनती है। उन्होंने नवचयनित सहायकों से शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!