• Tue. Nov 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हार्डवेयर दुकान और दो मंजिला गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

ByTen News One Desk

Nov 17, 2026
1 Views

हार्डवेयर दुकान और दो मंजिला गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान


दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका


टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२६ !! राकेश सिंह

सुलतानपुर। कुड़वार कस्बे में रामलीला मैदान के पास हलियापुर-सुलतानपुर मार्ग पर मंगलवार को सुरेश अग्रहरि की हार्डवेयर दुकान और दो मंजिला गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कुड़वार थाने के उपनिरीक्षक अंबरीष पाठक और बृजेन्द्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सिपाही अमरजीत सिंह और हरजीत यादव भी राहत कार्य में जुटे। वहीं, दमकल विभाग की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। नुकसान का आकलन भी किया जाना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!