• Fri. Sep 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अटसू में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जलाए गए 1100 दीये, नगर पंचायत कर्मियों ने ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा

ByTen News One Desk

Sep 18, 2026
8 Views

अटसू में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जलाए गए 1100 दीये, नगर पंचायत कर्मियों ने ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा


टेन न्यूज़ !! १८ सितम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। नगर पंचायत अटसू में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान नगर प्रशासन के कर्मचारियों ने 1100 दीये जलाकर जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम नगर पंचायत के श्रीनगर वार्ड स्थित पानी की टंकी परिसर में आयोजित हुआ। यहां नगर अध्यक्ष श्रीमती इंदु गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल, अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम, लिपिक आलोक रंजन तथा नगर पंचायत के कर्मचारियों की उपस्थिति में एक साथ 1100 दीये जलाए गए।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ परिसर में दीपोत्सव का माहौल रहा। नगर पंचायत कर्मियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य सेवा और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!