• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

परिवार परामर्श केंद्र शाहजहांपुर में १७ पत्रावलियों पर हुई सुनवाई, 01 दम्पति को विदा किया गया

ByTen News One Desk

Mar 18, 2025
252 Views

परिवार परामर्श केंद्र शाहजहांपुर में १७ पत्रावलियों पर हुई सुनवाई, 01 दम्पति को विदा किया गया



टेन न्यूज़ !! १८ मार्च २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहांपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन जनपद शाहजहांपुर में किया गया आज 17 पत्रावली पर सुनवाई की गयी तथा 01 दम्पति को विदा किया गया ।

थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों पति पत्नी मे कुछ समय पारिवारिक विवाद चल रहा था।पति शराब पीकर मारपीट करता था।

दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद शाहजहांपुर बुलाया गया I दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I प्रथम पक्ष व द्वितीय पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हैI दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से विदा किया गया।

इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र जनपद शाहजहांपुर उपनिरीक्षक मधु यादव महिला मुख्य आरक्षी पूनम मिश्रा, महिला आरक्षी मोनिका रानी, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, महिला आरक्षी करुणा तथा आरक्षी सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!