• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

किसान सहकारी चीनी मिल गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव के लिए एक प्रतिनिधि क्षेत्र के प्रत्याशी का नाम वापसी के बाद 185 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए

ByTen News One Desk

Oct 2, 2024
198 Views

किसान सहकारी चीनी मिल गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव के लिए एक प्रतिनिधि क्षेत्र के प्रत्याशी का नाम वापसी के बाद 185 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए

टेन न्यूज़ !! 02 अक्तूबर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

किसान सहकारी चीनी मिल गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव के लिए एक प्रतिनिधि क्षेत्र के प्रत्याशी का नाम वापसी के बाद 185 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए

निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय ने बताया कि कुल 198 सीटों के लिए नामांकन हुआ था! जिसमें कुल 285 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई बाद में कुल 274 नामांकन पत्र जमा हुए बताया कि कुल 88 नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद कुल 186 नामांकन पत्र सही पाए गए।

बताया कि धनेली महेश, नौतना, विक्रमपुर, रानीखिरिया, गुर्गिया बहादुरपुर, हरभानपुर,कसरक, शाहपुर खितौआ, कमलापुर तथा पच्चड सहित तेरह स्थानों से कोई भी पर्चे नहीं प्राप्त हुए।

मंगलवार को नाम वापसी के दौरान डायरेक्टर क्षेत्र मिल्कीपुर की पिथनापुर प्रतिनिधि क्षेत्र पर दो नामांकन पत्र भरे जाने पर अमर सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस लेने पर कुल 185 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!