पॉक्सो एक्ट और कुकर्म के मामले में 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । थाना कटरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और कुकर्म के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह 9:50 बजे ग्राम मलुकापुर जाने वाले तिराहे पर लाल पेट्रोल पंप के पास स्थित एक होटल से आरोपी को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर को पीड़ित के पिता की तहरीर पर ब्रह्मप्रकाश पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ग्राम बरखेड़ा हवेली के खिलाफ मुकदमा संख्या 325/2026 दर्ज किया गया था। इसमें धारा 5(एम)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 115(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, कांस्टेबल सद्दाम और कांस्टेबल हिमांशु शामिल रहे।