• Fri. Nov 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

ByTen News One Desk

Nov 6, 2026
5 Views

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम


बीएलओ और सुपरवाइजरों को 12 नवंबर तक ड्राफ्ट सूची की जांच के निर्देश, परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक बूथ पर रखने पर जोर


टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र तिलहर के ब्लॉक कार्यालय में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रत्येक परिवार का परिवारवार शजरा तैयार किया जाए। इसमें परिवार के सदस्यों की आयु, वैवाहिक स्थिति, स्थानांतरित होने तथा अन्य संबंधित विवरण दर्ज किए जाएं। पात्र नए मतदाताओं के नाम फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़े जाएं, जबकि अपात्र एवं मृतक मतदाताओं के नाम नियमानुसार फॉर्म-7 के जरिए हटाए जाएं। उन्होंने सुपरवाइजरों को अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ नियमित बैठक कर कार्यों की समीक्षा करने को कहा।

उन्होंने ग्राम सभा की मतदाता सूची का विधानसभा की मतदाता सूची से मिलान कराने के निर्देश दिए। जिन ग्राम पंचायतों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का पंजीकरण कम है, वहां विशेष रूप से सूची का सत्यापन कराया जाए। एसआईआर के दौरान जिन बूथों पर महिलाओं के नाम अधिक संख्या में काटे गए हैं, उनका दोबारा गहन परीक्षण करने को भी कहा।

डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति दो अलग-अलग फॉर्म भरकर दो स्थानों पर अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास करता है तो ऐसे मामलों में नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए। वहीं, किसी महिला का नाम दूसरी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज होने पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 भरवाया जाए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज न रहें। ऐसे मामलों में फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक संशोधन कराकर परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही बूथ पर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए।

उन्होंने सभी बीएलओ को 12 नवंबर तक ड्राफ्ट मतदाता सूची का गहन परीक्षण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से छूटने न पाए और न ही किसी का नाम गलत तरीके से दर्ज हो। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तत्काल संबंधित सुपरवाइजर को अवगत कराकर उसका निस्तारण कराया जाए। कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी तिलहर आदित्य श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!