• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अलवर में 21 जोड़ों को मिला गृहस्थी का पूरा सामान, निशा होम केयर का सराहनीय कदम

ByTen News One Desk

Apr 20, 2026
10 Views

अलवर में 21 जोड़ों को मिला गृहस्थी का पूरा सामान, निशा होम केयर का सराहनीय कदम


टेन न्यूज़ ii 20 अप्रैल 2026 ii अलवर (राजस्थान) से रुपेश शर्मा की रिपोर्ट
अलवर। समृद्धि सेवा संस्थान के तत्वावधान एवं निशा होम केयर सोसाइटी की ओर से 21 जरूरतमंद जोड़ों को सम्मानपूर्वक गृहस्थी का सामान वितरित किया गया। इस दौरान लाभार्थी परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।

निशा होम केयर सोसाइटी की डायरेक्टर निशा सैनी ने बताया कि संस्था हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कार्य करती रही है। उनकी पूरी टीम बुजुर्गों की सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम के दौरान 21 जोड़ों को डबल बेड, सोफा सेट, फ्रिज, बर्तन, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, दूल्हा-दुल्हन के वस्त्र, सोने-चांदी के आभूषण, हाथ घड़ी सहित गृहस्थी का पूरा सामान वितरित किया गया। इस सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली और अभिभावकों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर डायरेक्टर निशा सैनी, राजू सैनी, नंदलाल सैनी सहित निशा होम केयर की पूरी टीम मौजूद रही।

संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि पिछले 7 वर्षों से यह वितरण कार्यक्रम लगातार संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही अलवर शहर के बिजलीघर चौराहे पर गर्मी के मौसम में निशुल्क मीठे पानी की प्याऊ भी संचालित की जा रही है, जो जगन्नाथ जी के मेले तक निरंतर जारी रहेगी।

निशा होम केयर सोसाइटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाज सेवा की एक मिसाल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!