ग्राम पंचायत सियाट में नवनिर्वाचित सरपंच सरोज ने ग्रहण किया पदभार

उप सरपंच भरत टॉक सहित नवनिर्वाचित वार्ड पंचों की रही मौजूदगी
टेन न्यूज़ !! २७ अक्टूबर २०२६ !! कालू भाई खजवाणिया, ब्यूरो चीफ, पाली, (राजस्थान)।
पाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सियाट में नवनिर्वाचित सरपंच सरोज ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में नवनिर्वाचित उप सरपंच भरत टॉक सहित निर्वाचित वार्ड पंच मेघ सिंह, पीराराम, संजू कंवर, डिंपल, श्रवण कुमार और सैणी देवी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दलपत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी गुलाबचंद शर्मा तथा कनिष्ठ सहायक किशन देवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नवनिर्वाचित सरपंच सरोज के पदभार ग्रहण करने के साथ ही ग्राम पंचायत के आगामी विकास कार्यों और ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर नई पंचायत से उम्मीदें जुड़ी हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और गांव के विकास में सहभागिता निभाने के महत्व पर जोर दिया।