• Wed. Oct 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ByTen News One Desk

Oct 14, 2026
10 Views

सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बाबरपुर निवासी पार्थ की मौत से गांव में शोक, घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी


टेन न्यूज़ !! १४ अक्टूबर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर कस्बे में उस समय मातम छा गया, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 23 वर्षीय पार्थ का शव मंगलवार को घर पहुंचा। बेटे का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रिश्तेदारों और परिचितों की आंखें भी नम हो गईं। बाद में पार्थ का सिकरोड़ी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बाबरपुर निवासी अशोक कुमार का पुत्र पार्थ सोमवार शाम बाइक से भीखेपुर निवासी तान्या (20), पुत्री संजीव कुमार, के साथ औरैया से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मिहौली के पास बुंदेलखंड ओवरब्रिज के नीचे ढलान पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पार्थ और तान्या गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें चिचौली स्थित सौ शैय्या जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने पार्थ को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल तान्या का उपचार जारी है।

मंगलवार को पार्थ का शव घर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद नम आंखों से पार्थ को अंतिम विदाई दी गई और सिकरोड़ी घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

इस हादसे से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!