• Sat. Nov 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संपूर्ण समाधान दिवस में 36 शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण

ByTen News One Desk

Nov 7, 2026
1 Views

संपूर्ण समाधान दिवस में 36 शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण


अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश, दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर


टेन न्यूज़ !! ०७ नवम्बर २०२६ !!  ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। अजीतमल तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट विनोद कुमार मीणा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस, अग्निशमन, विद्युत एवं यातायात विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों से त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, अग्नि सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को कहा गया।

इसके साथ ही आतिशबाजी विक्रेताओं को भी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए, ताकि दीपावली के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!