• Sat. Nov 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच की मांग पर अनशन जारी

ByTen News One Desk

Nov 7, 2026
8 Views

ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच की मांग पर अनशन जारी


थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाकर धरना समाप्त कराने का किया प्रयास, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई पर अड़े प्रदर्शनकारी


टेन न्यूज़ !! ०७ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो , औरेया यूपी

औरैया। अयाना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोशंगपुर में विकास कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने अनशन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अनियमितताओं में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इससे पहले खंड विकास अधिकारी भी अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अनशन पर बैठे लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर दो सिपाहियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता विजय करण सिंह राजावत उर्फ टन्नू भैया के नेतृत्व में ग्रामीण जांच पूरी होने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन स्थल पर डटे हुए हैं।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने, क्रॉस मुकदमा दर्ज
मित्तल जनरल स्टोर की ओर से धनतेरस की शुभकामनाएं, ग्राहकों को मिल रही भारी छूट फरीदपुर, बरेली। धनतेरस और दीपावली के पावन अवसर पर मित्तल जनरल स्टोर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। नाथ नगरी बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र स्थित इस प्रतिष्ठान पर कपड़ों की खरीदारी के लिए ग्राहकों को विशेष छूट दी जा रही है। दुकान संचालक के अनुसार, मित्तल जनरल स्टोर पर कपड़ों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। ग्राहकों को खरीदारी पर आकर्षक छूट का लाभ दिया जा रहा है। आसपास के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्राहक दुकान पर पहुंच रहे हैं। दुकान की ओर से ग्राहकों की सुविधा के लिए घर बैठे ऑर्डर की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। संचालक ने बताया कि उनका प्रयास ग्राहकों को उचित छूट के साथ अच्छी गुणवत्ता के कपड़े उपलब्ध कराना है। मित्तल जनरल स्टोर की ओर से क्षेत्रवासियों से त्योहारों पर खरीदारी करने और प्रतिष्ठान द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाने की अपील की गई है। रिपोर्ट: रामवीर, पत्रकार फरीदपुर, बरेली।
पुरानी पेंशन की मांग पर आज से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मित्तल जनरल स्टोर की ओर से धनतेरस की शुभकामनाएं, ग्राहकों को मिल रही भारी छूट फरीदपुर, बरेली। धनतेरस और दीपावली के पावन अवसर पर मित्तल जनरल स्टोर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। नाथ नगरी बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र स्थित इस प्रतिष्ठान पर कपड़ों की खरीदारी के लिए ग्राहकों को विशेष छूट दी जा रही है। दुकान संचालक के अनुसार, मित्तल जनरल स्टोर पर कपड़ों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। ग्राहकों को खरीदारी पर आकर्षक छूट का लाभ दिया जा रहा है। आसपास के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्राहक दुकान पर पहुंच रहे हैं। दुकान की ओर से ग्राहकों की सुविधा के लिए घर बैठे ऑर्डर की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। संचालक ने बताया कि उनका प्रयास ग्राहकों को उचित छूट के साथ अच्छी गुणवत्ता के कपड़े उपलब्ध कराना है। मित्तल जनरल स्टोर की ओर से क्षेत्रवासियों से त्योहारों पर खरीदारी करने और प्रतिष्ठान द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाने की अपील की गई है। रिपोर्ट: रामवीर, पत्रकार फरीदपुर, बरेली।

error: Content is protected !!