डिक्की पब्लिक जूनियर हाई स्कूल खुदागंज में मनाई गई 40वीं ‘माणिक जयंती’
भव्य आयोजन में छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

टेन न्यूज़ !! २३ फरवरी २०२६ !! नरेश शर्मा, खुदागंज, शाहजहांपुर।
खुदागंज क्षेत्र स्थित डिक्की पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में 40वां स्थापना दिवस ‘माणिक जयंती’ के रूप में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, धार्मिक भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे के सी मिश्रा (जिला अध्यक्ष भाजपा) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस (क्षेत्रीय विधायक) सहित पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, गिरीश श्रीवास्तव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत), जी.आर. मंडल (वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, एलआईसी तिलहर), ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित सिंह व सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विशेष रूप से विद्यालय के भूतपूर्व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावुक बना दिया। अजय विक्रम सिंह (लेफ्टिनेंट कर्नल), लवी गुप्ता (जूनियर असिस्टेंट, सचिवालय लखनऊ), उमा देवी (सहायक अध्यापिका), एडवोकेट राम गोपाल शाक्य व मो. अजीम सहित कई पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधक डॉ. एन.पी. जैन, संस्थापक रीता जैन व प्रधानाचार्य गांधी जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए 40 वर्षों की शैक्षिक यात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डिक्की जैन व डेजी जैन ने किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों व पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
40वें स्थापना दिवस का यह भव्य आयोजन विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक बन गया।






