• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लहंगा-चुनरी व ऑटो लूट कांड का खुलासा, 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 09 पैकेट लहंगा-चुनरी, ऑटो, 2 बाइक व अवैध असलहे बरामद

ByTen News One Desk

Feb 23, 2026
52 Views

लहंगा-चुनरी व ऑटो लूट कांड का खुलासा, 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 09 पैकेट लहंगा-चुनरी, ऑटो, 2 बाइक व अवैध असलहे बरामद


टेन न्यूज़ !! २३ फरवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश।

जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र में 28 जनवरी 2026 को हुई ऑटो व लहंगा-चुनरी के पैकेट की लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई थाना तालग्राम पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा की गई।

विनोद कुमार (पुलिस अधीक्षक कन्नौज) के निर्देशन, अजय कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक) के कुशल मार्गदर्शन तथा अभिषेक प्रताप अजेय (क्षेत्राधिकारी सदर) के पर्यवेक्षण में 23 फरवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 09 पैकेट लहंगा-चुनरी, 01 लूटा गया ऑटो, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल (पल्सर NS 125 CC व स्प्लेंडर) तथा 02 तमंचा 315 बोर व 04 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अवैध असलहे की बरामदगी के आधार पर आयुध अधिनियम की धाराओं में भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

घटना का विवरण:
28 जनवरी 2026 की रात लगभग 8:15 बजे बिरौली मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने ऑटो को ओवरटेक कर लहंगा-चुनरी से भरे पैकेट लूट लिए थे। इस संबंध में थाना तालग्राम पर मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त:
वाशिद खां (30), विक्की उर्फ विशाल यादव (23), सादाब खान (22), शीतल श्रीवास्तव (24) व योगेश राजपूत उर्फ विनय (24) — सभी जनपद फर्रुखाबाद के निवासी हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि माल की कीमत करीब 18-20 लाख रुपये थी। आर्थिक तंगी और जुए में पैसा हारने के कारण उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। लूटा गया माल ग्राम कपूरपुर में छिपाया गया था।

पुलिस शेष फरार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!