• Thu. Nov 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हाथरस के डॉ. सत्येंद्र राजपूत को मिली प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध फेलोशिप

ByTen News One Desk

Nov 5, 2026
3 Views

हाथरस के डॉ. सत्येंद्र राजपूत को मिली प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध फेलोशिप


पहले ही प्रयास में मैरी क्यूरी फेलोशिप हासिल की, चेक गणराज्य की यूनिवर्सिटी ऑफ केमिस्ट्री एंड टेक्नोलॉजी प्राग में करेंगे दो साल शोध


टेन न्यूज़ !! ०५ नवम्बर २०२६ !! नेम सिंह ब्यूरो हाथरस यूपी

सिकंदराराऊ (हाथरस)। ग्राम उम्मेदपुर (बढ़ानू) के निवासी डॉ. सत्येंद्र राजपूत ने विश्वप्रसिद्ध मैरी स्क्लोडोव्स्का-क्यूरी (MSCA) अंतरराष्ट्रीय शोध फेलोशिप हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

डॉ. सत्येंद्र राजपूत ने अपने पहले ही प्रयास में यह प्रतिष्ठित फेलोशिप प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, मेहनत और वैज्ञानिक क्षमता का परिचय दिया है। अब वे चेक गणराज्य की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ केमिस्ट्री एंड टेक्नोलॉजी, प्राग में दो वर्षों तक स्वतंत्र शोधकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। इस दौरान उनका शोध स्तन कैंसर के उपचार के लिए लक्षित औषधि वितरण की उन्नत तकनीकों पर केंद्रित रहेगा।

उनकी शैक्षणिक यात्रा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से शुरू होकर आईआईटी खड़गपुर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और आईआईटी दिल्ली तक पहुंची। वर्तमान में वे ताइवान की नेशनल त्सिंग हुआ यूनिवर्सिटी में शोध कार्य कर रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

डॉ. सत्येंद्र राजपूत की इस सफलता पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक अमरपाल सिंह लोधी, कृष्णकांत कौशिक, महेश यादव संघर्षी, ग्राम प्रधान शिव सिंह लोधी, भाजपा जिला मंत्री योगेंद्र लोधी, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता, कुंवर सत्येंद्र सिंह पुंढीर, रिंकू शर्मा सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह उपलब्धि ग्राम उम्मेदपुर, सिकंदराराऊ और समूचे जनपद हाथरस के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!