• Wed. Apr 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर के आज दो केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा में शामिल होने 768 परीक्षार्थी

ByTen News One Desk

Dec 22, 2024
227 Views

तिलहर के आज दो केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा में शामिल होने 768 परीक्षार्थी



टेन न्यूज़ !! २२ दिसम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


पीसीएस परीक्षा के लिए नगर के एलवीजेपी इंटर कॉलेज तथा एलबीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रो पर आज चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच अभ्यर्थी परीक्षा देंगे ।

यह जानकारी देते हुए एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि दोनो परीक्षा केंद्रो पर 384 , 384 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे । महिला परिक्षार्तियों को ठहराने की व्यवस्था सेक्टर होम में तथा पुरुष परीक्षार्थियों को ठहरने की व्यवस्था नगर पालिका कम्यूनिटी हॉल में की गई है ।

कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केंद्र पर एक एसआई चार कांस्टेविल तथा चार महिला कांस्टेविल की ड्यूटी लगाई गई है । परीक्षा केंद्र के समीप यातायात पूरी तरह बंद रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!