• Fri. May 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर थाना क्षेत्र में बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिरकर महिला घायल, उपचार के दौरान युवक की मौत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती को पीटा

ByTen News One Desk

Mar 4, 2025
282 Views

तिलहर थाना क्षेत्र में बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिरकर महिला घायल, उपचार के दौरान युवक की मौत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती को पीटा



टेन न्यूज़ !! ०४ मार्च २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर क्षेत्र के ग्राम दिउरिया निवासी माला सोमवार को छत पर बैठी थी। तभी वहां पर अचानक बंदरों का झुंड आ गया। भगाने का प्रयास किया तो कुछ बंदर उनकी ओर दौड़े। बचने के प्रयास में वह छत से गिरकर घायल हो गई।

उपचार के दौरान युवक की मौत

तिलहर : नगर के पक्का कटरा मुहल्ला निवासी इरशाद ने 28 फरवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उनका राजकीय मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इरशाद की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। पारिवारिक विवाद में यह घटना हुई। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती को पीटा

तिलहर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि युवक उनकी पत्नी से छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध किया तो उसने लाठी से हमला कर दिया। पत्नी बचाने आई तो उन्हें भी पीटा। दंपती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!