• Tue. Nov 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गांधी पार्क से कल गूंजेगा ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का नारा

ByTen News One Desk

Nov 3, 2026
2 Views

गांधी पार्क से कल गूंजेगा ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का नारा


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सभा और पदयात्रा, तैयारियों का विधायक शिव अरोड़ा ने लिया जायजा


टेन न्यूज़ !! ०३ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता उधमसिंहनगर उतराखंड

रुद्रपुर। रुद्रपुर के गांधी पार्क में बुधवार को भाजपा की ओर से ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ सभा एवं पदयात्रा आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोड़ा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ गांधी पार्क पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष द्वारा जनता के बीच फैलाए जा रहे कथित भ्रम और गलत सूचनाओं का भाजपा तथ्यों के साथ जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में लगातार बैठकें आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की प्रस्तावित पदयात्रा विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ जनता के बीच अपनी बात रखने का माध्यम बनेगी।

कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अब सभी की निगाहें बुधवार को होने वाली सभा और पदयात्रा पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!