• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में तालाब पर कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने की फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को तमंचा सहित पकड़कर जेल भेजा

ByTen News One Desk

Mar 19, 2025
185 Views

कटरा में तालाब पर कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने की फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को तमंचा सहित पकड़कर जेल भेजा



टेन न्यूज।। 19 मार्च 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


तालाब पर कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने की फायरिंग,
पुलिस ने तिलहर के युवक को मय तमंचा कारतूस के पकड़कर आर्म्स एक्ट के तहत भेजा जेल।

बीती रात दस बजे कस्बे के मुहल्ला मुगलांन स्थित तालाब को पाटकर कब्जा करने जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर ट्रालियां लेकर अवैध शस्त्रों से लैस एक दर्जन से अधिक दबंग पहुंच गए। जेसीबी चली तो मुहल्ले के लोगों ने कड़ा विरोध किया। भीड़ बढ़ती देखकर दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना पर डायल 112 पहुंची लेकिन जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर दबंग फरार हो गए।

आक्रोशित लोगों ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
तिलहर एसडीएम जीत सिंह राय और सीओ ज्योति यादव के निर्देश पर पुलिस पहुंची और जेसीबी मशीन चालक समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक तिलहर के मुहल्ला दिलाजाक निवासी आसिफ पुत्र मुजफ्फर के कब्जे से 315 बोर तमंचा मय कारतूस बरामद कर आज सुबह जेल भेजा है।

तिलहर एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया तालाब पर अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच उपरांत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!