• Tue. May 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खुदागंज नगर में अनोखे अंदाज में पंचमी के दिन होली खेलने का रिवाज, भारी पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था में खेली गई रंग की होली

ByTen News One Desk

Mar 19, 2025
329 Views

खुदागंज नगर में अनोखे अंदाज में पंचमी के दिन होली खेलने का रिवाज, भारी पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था में खेली गई रंग की होली



टेन न्यूज।। 19 मार्च 2025 ।। पप्पू अन्सारी, मीरानपुर कटरा/खुदागंज, शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जनपद के खुदागंज नगर क्षेत्र में अनोखे अंदाज में पंचमी के दिन होली खेलने का रिवाज रहा है। भारी पुलिस बल मौजूदगी में बुधवार को भी क्षेत्रवासियों ने जमकर रंग खेला।

तिलहर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खुदागंज नगर में रंग पंचमी के दिन रंग खेलने का अनोखा आयोजन गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बुधवार को भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

गौरतलब है कि जिस तरह शाहजहांपुर नगर में छोटे और बड़े लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है ठीक उसी तर्ज पर खुदागंज नगर क्षेत्र में रंग पंचमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ क्षेत्र वासियों के द्वारा रंग खेल कर मनाया जाता है।

भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस सहित बड़ी संख्या में लोग रंग पंचमी के इस रंग उत्सव में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!