• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्रेटर नोएडा में गाय का दूध पीने से एक महिला की हुई मौत, जानिए कारण….?

ByTen News One Desk

Mar 22, 2025
257 Views

ग्रेटर नोएडा में गाय का दूध पीने से एक महिला की हुई मौत, जानिए कारण….?



टेन न्यूज़ !! २२ मार्च २०२५ !! गीता बाजपेई ब्यूरो, नोएडा


ग्रेटर नोएडा से एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है जो इस ओर इशारा करती है किसी भी पशु हो पालने पर उसका पूरा ध्यान रखें और जिस चीज की जरूरत हो उसको अवश्य अपनाएं और किसी भी प्रकार के लापरवाही ना बरते अन्यथा इस प्रकार की दुखद समस्या का सामना करना पड़ सकता है जानते हैं विस्तार से।

नोएडा के जेवर स्थित कस्बे के थोरा गांव में रैबीज से संक्रमित गाय का दूध पीने से गुरुवार को एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला भी रैबीज से संक्रमित हो गई थी, जिसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। वहीं इस संक्रमित गाय का दूध पीने वाले सभी लोग रैबीज का टीका लगवा रहे हैं।

थोरा गांव में सीमा नाम की महिला ने एक गाय पाल रखी है। इस गाय को कुछ महीने पहले एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। करीब दो महीने पहले इस गाय ने एक बछिया को जन्म दिया था। महिला ने गाय का पहला दूध (कीला) अपने आस पड़ोस में बांटा था। इसके बाद गाय बीमार पड़ गई, जिसे पशु चिकित्सक को दिखाया गया। करीब डेढ़ महीने पहले पशु चिकित्सक ने गाय में रैबीज की पुष्टि की और इसका दूध पीने वाले सभी लोगों से तुरंत इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा था।

इस पर गाय पालने वाली महिला, उसके परिवार व दूध पीने वाले कुछ लोगों ने टीका लगवा लिया था। कुछ लोगों ने इसमें लापरवाही बरती और टीका नहीं लगवाया। अब गाय मालकिन के पड़ोस में रहने वाली सीमा (40) की सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ने लगी। उसे कस्बे के एक अस्पताल में ले जाया गया, वहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

वहां भी कोई आराम न होने पर महिला को दिल्ली के ही एक अन्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां उसमे रैबीज की पुष्टि हुई। इलाज में काफी देर होने के कारण महिला को बचाया नहीं जा सका। अब कुछ लोगों ने शुक्रवार को रैबीज का टीका लगवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!