• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 3 दिवसीय मेले का किया जायेगा आयोजन: नोडल अधिकारी

ByTen News One Desk

Mar 22, 2025
266 Views

प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 3 दिवसीय मेले का किया जायेगा आयोजन: नोडल अधिकारी



मेले में विभिन्न विभागों के लगाये जायेगें स्टाॅल, तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जायेगा


टेन न्यूज़ !! २२ मार्च २०२५ !! प्रभाष चन्द्र  ब्यूरो, कन्नौज


नोडल अधिकारी/सचिव चिकित्सा शिक्षा श्रीमती अपर्णा यू ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार के सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद स्तरीय 3 दिवसीय मेले का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्ष में सुरक्षा और सुशासन की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की है, जिसे जनसामान्य को अवगत कराये जाने हेतु 25, 26 एवं 27 मार्च 2025 को समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एंव योजनाओं की जानकारी देने का निर्णय लिया गया है।
उन्होनें कहा कि इस आयोजन में केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं/कार्यों पर आधारित जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रर्दशनी का आयोजन किया जायेगा।
केन्द्र सरकार के 10 तथा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की अवधि में जनपद में लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई, समस्त परियोजनाओं के शिलापट्ट की विशेष प्रर्दशनी भी लगायी जायेगी। विगत 8 वर्ष में जनपद में प्राप्त निजी निवेश की ऐसी परियोजनायें, जिन्हें धरातल पर उतारा जा चुका है अथवा जो प्रक्रियाधीन है उन्हें प्रर्दशनी में दिखाया जायेगा।
श्रीमती अपर्णा यू ने कहा कि इस तीन दिवसीय मेले में जनपद के इतिहास से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम व भाषण प्रतियोगिता करायी जाये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया जाये। कहा कि इस कार्यक्रम में विशाल ऋण मेले का आयोजन किया जाये। इसके साथ ही रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाये।
आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वावलंबी महिलाओं से परिचय कराया जाये, ताकि अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। मेले में पोषण पोटली वितरण के साथ ही नवचयनित आंगनवाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जायेगा। कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (कोचिंग सेन्टर) के सफल अभ्यर्थियों का अनुभव साझा कराया जाये।
मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाॅल लगाकर, बीपी, शुगर आदि की जांच करायी जाये तथा आयुष्मान गोल्डन कार्ड आदि का वितरण भी किया जाये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि तीन दिवसीय मेले के सफल आयोजन हेतु अभी से समस्त प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली जाये। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौपी गई है वह निष्ठापूर्वक निर्वाहन करेंगें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामकृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री आशीष कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 स्वदेश गुप्ता,, जिला विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र देव द्विवेदी, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री राजकुमार लोधी, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी श्री वीर सिंह आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!