• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर सपाइयों ने उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

ByTen News One Desk

Mar 24, 2025
325 Views

डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर सपाइयों ने उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प



टेन न्यूज़ !! २४ मार्च २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


कन्नौज। समाजवादी पार्टी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया सपा कार्यालय पर गोष्ठी कर जयंती मनाई उसके बाद लोहिया पार्क में भी सपा कार्यकर्ताओं ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए एवं मिष्ठान वितरित कर सादगी से जयंती मनाई ।छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेतागण मानपुर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क भी पहुंचे उसके बाद लोहिया क्रॉसिंग पर मूर्ति कि साफ सफाई कर लोहिया जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन सपा जिला महासचिव रामसेवक राजपूत ने किया।

विचार गोष्ठी में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव एवं पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने लोहिया जी के विचारों को साझा करते हुए कहा कि लोहिया जी का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और सभी को रोजी-रोटी मिले उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोहिया जी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने कहा लोहिया जी ने कहा था जिन्दा कौमें 5 साल इंतजार नहीं करती आज हम सब समाजवादी यहां से संकल्प लेकर जाएंगे की आने वाले 2027 के चुनाव में समाजवादी विचारधारा को और समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर कन्नौज के सांसद श्री अखिलेश यादव जी को 2027 में मुख्यमंत्री के रूप में देखने का संकल्प लेते हैं।

सलोवा जिलाध्यक्ष अंशु पाल एवं यश कुमार दोहरे ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा
कि वर्ष 1942 में शुरू हुए ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में डॉ. राममनोहर लोहिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस आंदोलन के दौरान उन्होंने लगभग दो वर्षों तक भूमिगत रहकर अपने सहयोगियों का मार्गदर्शन किया था, डॉ.लोहिया स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 25 बार गिरफ्तार हुए थे।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव, राष्ट्रीय सचिव राम शंकर लोधी,राकेश कटियार, भानु गुप्ता, राजू यादव, आनंद बाबू यादव,कौशर खां, तुफैल अहमद, गुफरान अहमद, सभासद जीशान कुरैशी,अजय कश्यप, जिला सचिव अर्चना मिश्रा, सुनील कुमार यादव,सुनील दिवाकर, राजेश पाल,दीपक यादव,अवधेश कुशवाहा, दरोगा कटियार,

बजरंग सिंह चौहान,सौरभ कुशवाहा, सौरभ रत्न यादव,सजोल यादव,रिंकू यादव अखिलेश सिंह, मुख्तियार अली, इमरान अली, मुजम्मिल खां, सद्दाम खां, सुधीर कश्यप, आदिल परवेज, रोहित कुशवाहा, बी पी यादव,रजनीकांत पाल, शाहिद वारसी सहित अन्य मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!