• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा आगामी त्यौहार नवरात्रि व ईद उल फितर के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की

ByTen News One Desk

Mar 28, 2025
348 Views

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा आगामी त्यौहार नवरात्रि व ईद उल फितर के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की



टेन न्यूज़ !! २८ मार्च २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा आगामी त्यौहार नवरात्रि व ईद उल फितर के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गयी ।

आज दिनांक 28.03.2025 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री जोगेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन कन्नौज स्थित सभागार में आगामी त्योहारों नवरात्रि एवं ईद-उल-फितर के दृष्टिगत गोष्ठी की गयी।

महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों की चिन्हित कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए तथा ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!