तिलहर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

टेन न्यूज़ !! २१ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर। तहसील तिलहर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मुख्य चिकित्साधिकारी तथा उपजिलाधिकारी तिलहर के साथ फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर निर्धारित समय सीमा में उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े।![]()
वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत कराने और निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी तिलहर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन और शाहजहांपुर पुलिस ने आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।