• Sat. Nov 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर तहसील में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Nov 21, 2026
4 Views

तिलहर तहसील में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ !! २१ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ शनिवार को तिलहर तहसील में स्थापित ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद एक महिला मतदाता से ईवीएम के माध्यम से डेमोंस्ट्रेशन के तहत मतदान कराया और वीवीपैट मशीन में दिखाई देने वाली पर्ची का मिलान करवाया। उन्होंने केंद्र पर आने वाले लोगों का विवरण दर्ज करने के लिए रखे गए रजिस्टर का भी अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मतदाताओं और आम नागरिकों को ईवीएम तथा वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाए, जिससे मतदान प्रक्रिया को लेकर लोगों की शंकाओं का समाधान हो सके।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय सहित जनपद की सभी तहसीलों में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पहुंचकर नागरिक ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझ सकते हैं।

इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!