161 Views
पहलगाम में आतंकवादी घटना में मारे गए टूरिस्ट की आत्माओं की शांति के लिए कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की
टेन न्यूज़ !! २४ अप्रैल २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर/ पहलगाम में आतंकवादी घटना में मारे गए शहीदों के नमन में नगर के युवाओं ने समाजवादी पार्टी के नेता लाल बाबू के नेतृत्व में आज सड़कों पर कैंडल मार्च निकाला!
सड़कों पर कैंडल मार्च निकालते हुए सभी युवा शाहिद कोटी पहुंचे और उन्होंने वहां शहीदों की प्रतिमाओं पर कैंडल जलाकर 2 मिनट का मोन धारण किया और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए टूरिस्ट की आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की

