• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनपद शाहजहाँपुर में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सघन प्रवर्तन कार्यवाही

ByTen News One Desk

May 29, 2025
281 Views
जनपद शाहजहाँपुर में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सघन प्रवर्तन कार्यवाही


टेन न्यूज़ !! २९ मई २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, जनपद शाहजहाँपुर में जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 29 मई 2025 को आबकारी टीम शाहजहाँपुर, प्रवर्तन टीम बरेली तथा थाना बंडा पुलिस के सहयोग से एक संयुक्त दबिश अभियान चलाया गया।

यह अभियान थाना बंडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कर्रखेड़ा, भौरखेड़ा तथा चांदूपुर पडरी में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाना था।

दबिश के दौरान संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध स्थलों और आवासीय परिसरों की गहन तलाशी ली गई। तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 500 किलोग्राम लहन बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक पुवायां श्री राजेन्द्र कुमार, प्रवर्तन बरेली से श्री दिनेंद्र सिंह एवं श्री इन्द्र पाल, तथा थाना बंडा पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही।

आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रखे जाने की बात कही गई है, ताकि जनपद में अवैध शराब की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!