• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में एक सिरफिरे ने हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइन पर चढ़ कर प्रशासन की नींद उढ़ाई

ByTen News One Desk

Jun 3, 2025
242 Views

रायबरेली में एक सिरफिरे ने हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइन पर चढ़ कर प्रशासन की नींद उढ़ाई



टेन न्यूज़ !! ०३ जून २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


रायबरेली में एक सिरफिरे का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। यह सिरफिरा किसी बात पर नाराज़ होकर हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइन वाले खम्बे पर चढ़ गया।

सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों समेत जन प्रतिनिधि और पुलिस पहुँच गई लेकिन घंटो इस सिरफिरे का ड्रामा चलता रहा।

मामला ऊंचाहार थाना इलाके के उसरैना गांव का है। यहां खेतों से होकर जा रहे हाईटेंशन ट्रांसमीशन लाइन के खम्बे पर एक युवक को चढ़ा देख कर वहां से निकल रहे एक ग्रामीण ने अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी।

सूचना पर देखते ही देखते वहां लोगों का हुजूम लग गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी।

पुलिस सिरफिरे से मिन्नतें करती रही लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं था जिससे प्रशासन की नींद उढ़ गई।

रात्रि लगभग दो बजे कई घंटों के बाद सिरफिरे को रेसक्यू कर उतारा गया।

सिरफिरा नसीराबाद थाना इलाके में परैय्या नमकसार गांव का रहने वाला अंकित सिंह बताया जा रहा है। अंकित यहां उसरैना अपनी बुआ के यहां आया था।

मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल युवक खम्बे पर क्यों चढ़ा इसका पता नहीं चल सका है।

बाइट.. राजेश कुमार श्रीवास्तव… एसडीएम ऊंचाहार

रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!