• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में भूमाफियों के हौसले बुलंद प्रश्नाशन मौन

ByTen News One Desk

Jun 6, 2025
147 Views

रायबरेली में भूमाफियों के हौसले बुलंद प्रश्नाशन मौन



टेन न्यूज।। 06 जून 2025 ।। वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


रायबरेली जनपद में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है, प्रतिदिन जमीन कब्जा सहित जमीनी विवादों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं,

प्रशासन व क्षेत्रीय लेखपालों की लचर कर शैली के चलते मामलों में मारपीट की नौबत तक आ जाती है। एक ऐसे ही मामले में पीड़ित ने डलमऊ एसडीम सहित पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

वीवो:आपको बता दें कि पूरा मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र पूरे गड़रियन भगौतीपुर जहानामऊ का है

जहां के रहने वाले वाहिद अली ने एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया क्षेत्र के दल बहादुर यादव, रामसागर, राम बहादुर, रंजीत मास्टर द्वारा गाटा संख्या 255, 256 बंजर तालाब में दर्ज है, ठीक बगल में मेरा गाटा संख्या 260 है, जिस पर दबंग भूमि माफियाओं द्वारा अवैध तालाब की जमीन सहित मेरी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा।

एसडीएम डलमऊ सहित पुलिस से शिकायत करने के बाद मुझे न्याय नहीं मिल रहा है, पीड़ित ने अवध जमीन सहित जमीन पर कब्ज रुकवाने की मांग की है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों को नजरअंदाज करते हुए पीड़ितों के शिकायतों को दरकिनार कर सिस्टम का खेल खेला जा रहा है ऐसे ही मामले मारपीट की नौबत तक पहुंच जाते हैं जो बाद में चर्चा का विषय बन जाते हैं।

रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!