• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

घरेलू विवाद में दंपति ने लगाई फांसी भाईयों ने बोरी में बंद कर सूखी नदी में फेंके शव

ByTen News One Desk

Jun 14, 2025
227 Views

घरेलू विवाद में दंपति ने लगाई फांसी भाईयों ने बोरी में बंद कर सूखी नदी में फेंके शव



टेन न्यूज़ !! १४ जून २०२५ !! ब्यूरो चीफ, औरैया।


जनपद के सहायल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अठ्ठासी में बीती रात तीन भाइयों में आपसी विवाद हो गया। जिसमें एक भाई और उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली। जब दो भाइयों ने देखा तो फंदे से उतारकर गांव से करीब सात किमी दूर सौथरा अड्डा की अरिंद नदी में बोरी में भरकर शव फेंक गये।

गुरुवार की दोपहर बाद गांव से सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। घर पर कोई नहीं मिला। देर शाम खेत पर मां मिली। जिसके कबूलनामे के बाद शव बरामद हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में जुटी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम अठ्ठासी निवासी नंद किशोर के पांच बेटे हैं। जिसमें सूरज, सूरमी और आजाद घर पर थे। सुरमी गुरुग्राम और दिल्ली में काम करता था। जहां से वह एक युवती काजल से प्रेम विवाह करके गांव आ गया था। इसके बाद वह फिर गुरुग्राम में काम करने लगा था। घर में सूरज और आजाद थे। जबकि अन्य दो भाई बाहर थे। मां सामान्द्री और बहु काजल थी। दो भाइयों की शादी नहीं हुईं थी।

बुधवार को सूरमी गांव आया था। किसी बात को लेकर तीनों भाइयों में विवाद हो गया। विवाद के बाद रात में सूरमी और काजल ने फंदा लगा लिया। जब सूरज और आजाद ने देखा तो कोहराम मच गया। दोनों को फंदे से उतारकर शव बोरी में भर दिया और घर से सात किमी दूर अरिंद नदी में फेंक गये। अरिंद नदी में पानी नहीं था।

दूसरे दिन गांव से खबर फैली तो पुलिस सक्रिय हुई। गांव में कोई भी मामले में बोलने की तैयार नहीं था। घर भी खाली पड़ा था। पुलिस ने तलाश की तो देर शाम गांव से बाहर खेत में मां सामान्द्री देवी मिल गई। पुलिस ने पूछताछ की तो सब कुछ बता दिया। पुलिस ने नदी से दोनो शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये।

सूचना पर मौके पर एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ अशोक कुमार पहुंच गए थे। पुलिस दोनों आरोपी बेटों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस आरोपी बेटों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!