• Mon. Nov 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिगरी गंगा घाट पर योगाचार्य डॉ. अखण्ड प्रताप और उनकी टीम सम्मानित

ByTen News One Desk

Nov 16, 2026
1 Views

तिगरी गंगा घाट पर योगाचार्य डॉ. अखण्ड प्रताप और उनकी टीम सम्मानित


‘योग सेतु’ कार्यक्रम में मिला सम्मान, योग के प्रचार-प्रसार में योगदान की हुई सराहना


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना , तिलहर

शाहजहांपुर। अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा घाट पर 15 नवंबर 2026 को इंडियन योग एसोसिएशन (आईवाईए) के तत्वावधान में ‘योग सेतु’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और दिल्ली से पहुंचे योग शिक्षकों एवं योगाचार्यों को योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज/जिला चिकित्सालय में योग विशेषज्ञ योगाचार्य डॉ. अखण्ड प्रताप (रानू परमार्थी) और उनकी टीम के सदस्य दिनेश चंद्र सक्सेना, नमित कुमार, आरेंद्र कुमार एवं राहुल कुमार को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

योगाचार्य डॉ. अखण्ड प्रताप ने बताया कि उन्हें और उनकी टीम को यह सम्मान योग को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा योग के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ. अखण्ड प्रताप के साथ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के योग विभागाध्यक्ष डॉ. अजय शास्त्री, डॉ. तारकनाथ तथा प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. मधु भारद्वाज ने योग विषय पर व्याख्यान दिए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गजरौला ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी और विशिष्ट अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी राजीव कुमार ने सम्मानित योगाचार्यों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर के चेयरपर्सन पीयूष कांत मिश्र, सचिव अमित गर्ग, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नौबहार सिंह, सचिव महेंद्र सिंह बिश्नोई, बनारस से अखिलेश पाण्डेय और नमामि गंगे परियोजना के अधिकारी सचिन चौधरी सहित अन्य लोगों ने डॉ. अखण्ड प्रताप और उनकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!