• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जलालाबाद क्षेत्र की हवाई पट्टी, गंगा एक्सप्रेसवे पर अत्यंत उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ योग सप्ताह 2025 का शुभारंभ हुआ

ByTen News One Desk

Jun 15, 2025
230 Views

जलालाबाद क्षेत्र की हवाई पट्टी, गंगा एक्सप्रेसवे पर अत्यंत उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ योग सप्ताह 2025 का शुभारंभ हुआ



टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२५ !! डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर


जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, बाल विकास अधिकारी एवं जिले के अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मिलित होकर स्वयं योग कर योग सप्ताह (15 जून से 21 जून 2025) का प्रारम्भ कर समाज के प्रति एक प्रेरणास्पद संदेश दिया गया।

योग सप्ताह 2025 का शुभारंभ आज जलालाबाद क्षेत्र की हवाई पट्टी, गंगा एक्सप्रेसवे पर अत्यंत उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हुआ। दिनांक 15 जून से 21 जून 2025 तक चलने वाले इस सप्ताहव्यापी आयोजन का उद्देश्य जन-जन को योग की महत्ता से अवगत कराना और समाज में एक स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहन देना है।

इस विशेष कार्यक्रम में जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, बाल विकास अधिकारी एवं जिले के अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मिलित होकर स्वयं योग कर समाज के प्रति एक प्रेरणास्पद संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और ‘सूर्य नमस्कार’ से हुई, तत्पश्चात ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भ्रामरी प्राणायाम आदि अभ्यास कराए गए। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, पुलिसकर्मियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

श्रीमान जिलाधिकारी शाहजहाँपुर महोदय द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा:
“योग हमारे प्राचीन ज्ञान और संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो आज वैश्विक स्तर पर सम्मानित हो चुका है। हमें गर्व होना चाहिए कि भारत से उत्पन्न इस विधा ने पूरे विश्व को स्वास्थ्य और आत्मबल का मार्ग दिखाया है। आने वाली पीढ़ियों को योग की इस धरोहर से जोड़ना हमारा कर्तव्य है।”

श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा:
“योग न केवल हमें शारीरिक रूप से सक्षम बनाता है, बल्कि यह हमारे भीतर अनुशासन, आत्मसंयम और मानसिक स्थिरता का विकास करता है। आधुनिक जीवन की आपाधापी में मानसिक शांति की जो आवश्यकता है, वह योग से ही संभव है। मैं सभी पुलिसकर्मियों से आग्रह करता हूँ कि वे योग को अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से सम्मिलित करें।”

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को योग के लाभों पर आधारित पुस्तिकाएँ वितरित की गईं। साथ ही, इस योग सप्ताह में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में प्रतिदिन सामूहिक योग सत्र, योग प्रतियोगिताएँ, बच्चों के लिए योग एवं खेलकूद गतिविधियाँ, तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष ध्यान सत्र आयोजित किए जाने की रूपरेखा भी साझा की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *